आठ माह से खराब है जलमीनार, ग्रामीण परेशान

आठ माह से खराब है जलमीनार, ग्रामीण परेशान

पालकोट. कुल्लूकेरा पंचायत के ओबिरा नवाटोली गांव में लगे पेयजल व स्वच्छता विभाग की जलमीनार आठ माह से खराब है. जलमीनार खराब होने से गांव के लोग कुआं का गंदा पीने पीने के लिए विवश हैं. ग्रामीण तेरसा सोरेंग, जुस्फीन सोरेंग, खुशबू सोरेंग, मरियानुस सोरेंग, पीटर लकड़ा, आलोक सोरेंग, संजय डुंगडुंग व कौशल्या देवी ने बताया कि जलमीनार खराब होने की सूचना हमने संवेदक को दी थी. संवेदक द्वारा कहा गया कि मिस्त्री को खबर कर दी है. गांव जाकर जलमीनार को ठीक कर देगा. लेकिन महीना बीत गया. आज तक खराब जलमीनार को बनाने के लिए कोई नहीं आया. ओबिरा नवाटोली में आदिवासी बहुल गांव है, जिसमें खड़िया समाज के लोग निवास करते हैं. गांव की आबादी 150 है, जो जलमीनार खराब होने से पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं.

वज्रपात की चपेट में आने से युवती घायल

भरनो. प्रखंड के कुम्हरो गांव में बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इससे घर के अंदर अरुण गोप की बेटी नमिता कुमारी (20) को वज्रपात का झटका लगा, जिससे वह बेहोश हो गयी. उस वक्त नमिता अपने परिजनों को खाना दे रही थी. घटना के बाद परिजन उसे लेकर भरनो अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. सूचना पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव अस्पताल पहुंच स्थिति का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >