अचानक अनियंत्रित हुई बाइक और बिजली पोल से जा टकरायी, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

बिशुनपुर के नवाटोली मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों में मातम का माहौल है.

बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के नवाटोली मोड़ के समीप शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार आमोद वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर पीछे बैठे उनके साढ़ू बुंदेश्वर उरांव बाल-बाल बच गये.

ससुराल से गांव लौट रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, आमोद वर्मा अपने साढ़ू बुंदेश्वर उरांव के साथ बाइक से अपने गांव आंकुरी डांडटोली लौट रहे थे. दोनों चिलम पोखर स्थित अपने ससुराल से गांव की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान नवाटोली मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आमोद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

हादसे में पीछे बैठा साढ़ू बचा

बाइक पर पीछे बैठे बुंदेश्वर उरांव हादसे में बाल-बाल बच गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया. हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >