नारी अदालत योजना को मिली मंजूरी

सिसई प्रखंड की लकेया पंचायत में होगा आयोजन

गुमला. जिले में नारी अदालत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में नारी अदालत की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था तथा जिले में इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान नारी अदालत योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर अनुमोदन प्रदान किया गया. इसके तहत सिसई प्रखंड की लकेया पंचायत में नारी अदालत का आयोजन किया जायेगा. यहां महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक मामलों के समाधान के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि नारी अदालत महिलाओं को घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, संपत्ति से जुड़े मामलों और अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मंच प्रदान करेगी. इससे महिलाएं अपनी समस्याओं को आसानी से रख सकेंगी और उन्हें न्याय पाने का अवसर मिलेगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नारी अदालत के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाये. साथ ही पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाये, ताकि महिलाएं सशक्त बनकर अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >