सिसई. थाना क्षेत्र के कुदरा गांव निवासी सूरज सिंह की पत्नी मोनिका कुमारी (20) अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ बीते एक सप्ताह से लापता है. इस संबंध में सूरज सिंह ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी व बच्चे को खोजने की गुहार लगायी है. सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी मोनिका बच्चे के साथ तीन मार्च की सुबह में महिला मंडल की बैठक में जाने की बात कह कर घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नही चल पा रहा है. उसके मोबाइल में कॉल करने पर रिंग जा रहा है. लेकिन वह कॉल नहीं उठा रही है.
जांच अभियान में पांच बाइक जब्त
पालकोट. पालकोट थाना के मुख्य गेट के समीप सोमवार को थाना प्रभारी तरुण कुमार के नेतृत्व में बाइक जांच अभियान चलाया गया. अभियान में बाइक चालकों का विशेष रूप से हेलमेट की जांच की गयी. जांच के क्रम में बिना हेलमेट बाइक चलाने के मामले में पांच बाइक जब्त कर चालान काटा गया. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन से जान-माल की क्षति है. नुकसान होने से बेहतर है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पकड़े गये बाइक चालक जिला परिवहन कार्यालय गुमला में जुर्माना देकर अपनी बाइक ले जा सकते हैं.
