प्रतिनिधि, भरनो. प्लस टू हाइस्कूल भरनो में कर्मा पूर्व संध्या मिलन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारण होरो थे. कार्यक्रम में प्रखंड की सभी पंचायतों से पाहन, पुजार, महतो सहित सैकड़ों लोग खोड़हा दल के साथ शामिल हुए. सभी खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी.
विधायक ने भी करम राजा पर गीत गाया और अखरा में मांदर बजाकर लोगों के साथ नृत्य किया. उन्होंने कहा कि कर्मा पूर्व संध्या कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी आदिवासी समाज की एकजुटता का संदेश देती है. उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को गमछा और खोड़हा दलों को एक-एक नगाड़ा देकर सम्मानित किया.
मौके पर थानेदार संतोष कुमार सिंह, अभिषेक लकड़ा, प्रकाश उरांव, उमर फारुख, जॉनसन बाड़ा, पांचू उरांव, बुद्धदेव उरांव, राजेंद्र उरांव, अनिल उरांव, आकाश उरांव, जयराम उरांव, शमशाद खान, शकील खान, ग्राम प्रधान बंधना उरांव समेत समिति सदस्य व झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
