सैनिक जीवन अनुशासन, समर्पण व साहस का प्रतीक : कर्नल

सेल्फ एंपावरमेंट टू नेशन एंपावरमेंट अभियान के तहत प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

गुमला. ब्रह्माकुमारीज की सिक्योरिटी सर्विस विंग द्वारा सेल्फ एंपावरमेंट टू नेशन एंपावरमेंट अभियान अंतर्गत शिव दर्शन भवन गुमला में इसीएचएस पॉलीक्लिनिक व भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के सदस्यों के लिए प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों को मानसिक सशक्तिकरण, सकारात्मक चिंतन और राजयोग ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति का अनुभव कराना था. ऑफिसर कमांडिंग इसीएचएस गुमला कर्नल आरके सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष सूबेदार लक्ष्मण बड़ाइक (सेवानिवृत्त), सूबेदार सहदेव महतो (सेवानिवृत्त) समेत अनेक पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की. मुख्य वक्ता राजयोगिनी शांति दीदी ने कहा कि जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा और सुरक्षा में अपना अमूल्य जीवन समर्पित करते हैं. उसी प्रकार अब उन्हें अपने मन और स्वास्थ्य की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सकारात्मक बोल, मन की स्वच्छता और नियमित दिनचर्या में ध्यान को अपनाने से मानसिक शुद्धता एवं स्थायी शांति का अनुभव संभव है. कार्यक्रम में बीके अमृता बहन, बीके ममता बहन, बीके अमित एवं बीके मंगल ने भी अपने विचार रखे और राजयोग के माध्यम से आत्मबल बढ़ाने की विधि बतायी. वक्ताओं ने कहा कि सशक्त व्यक्ति ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है. कर्नल आरके सिंह ने कहा कि सैनिक जीवन अनुशासन, समर्पण व साहस का प्रतीक है. वहीं आध्यात्मिक सशक्तिकरण से जीवन में संतुलन और मानसिक दृढ़ता आती है. उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >