कलशयात्रा के साथ श्री श्री संकट मोचन महायज्ञ सह अखंड हरिकीर्तन शुरू

पोंजेगा गांव में श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर श्री बंजरग बली मंदिर प्रांगण में श्री श्री संकट मोचन महायज्ञ सह 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया

: आज पूर्णाहूति व भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. 24 गुम 7 में कार्यक्रम में लोग प्रतिनिधि, पालकोट पोंजेगा गांव में श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर श्री बंजरग बली मंदिर प्रांगण में श्री श्री संकट मोचन महायज्ञ सह 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया. मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस कलशयात्रा में गांव की 251 महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं. आचार्य लखन कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पोंजेगा नदी में विधिविधान से पूजन कर कलश में जल भरा गया और नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंचा. वहां विधिवत कलश की स्थापना की गयी. हरे रामा, हरे कृष्णा से गूंज उठा पूरा क्षेत्र इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ, जिसकी गूंज हरे रामा, हरे कृष्णा के ध्वनि से पूरे गांव को भक्तिमय बना रही. इस धार्मिक आयोजन का समापन 23 मार्च को पूर्णाहूति और भंडारा के साथ होगा. आयोजन समिति ने बताया कि हर वर्ष श्रीरामनवमी पर्व पर इस प्रकार का धार्मिक आयोजन होता है, जिससे क्षेत्र में शांति और उन्नति बनी रहती है. आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं को भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया. समिति के सूरज देव सिंह, दामोदर साहू, अरुण कुमार साहू, मदन सिंह, दीपक साहू, अनिल साहू, लव कुमार, प्रवीण बा, गिरधारी साहू, मंगल इंदवार, श्रवण मुंडा, बिरझू महतो, चमरू सिंह, लक्ष्मण सिंह, हेमंत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, युधिष्टिर कंसारी समेत सैकड़ों सनातन धर्मावलंबी इस आयोजन में उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >