झारखंड : गुमला में प्रेमी ने पत्थर से कूच कर प्रेमिका की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

गुमला के पालकोट क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया. प्रेमिका चार माह की गर्भवती थी. इस मामले में पुलिस आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Jharkhand Crime News: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में सोमरा मुंडा ने अपनी गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर दिया. मृतक चार माह के गर्भ से थी. पालकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमरा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को गुमला सदर अस्पताल भेजा, लेकिन मृतका गर्भवती है. इस कारण शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ. शनिवार को तीन सदस्यीय चिकित्सा टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. अभी पालकोट पुलिस इस मामले में खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है.

पत्थर से कूचकर की गयी हत्या

मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन का प्रेम प्रसंग गांव के ही सोमरा मुंडा के साथ था. उसकी बहन चार माह की गर्भ से थी. जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई, तो उसे उसके प्रेमी सोमरा मुंडा के घर ले जाकर सौंप दिया. सोमरा के परिजन उसे बहू के रूप में अपनाने को तैयार थे. लेकिन, सोमरा गांव छोड़कर पंजाब भाग गया. इसके बाद उसकी बहन अपने माता-पिता के घर में रहने लगी. इधर, गुरुवार को सोमरा मुंडा पंजाब से लौटा. देर रात को वह घर आया और प्रेमिका को अपने साथ ले गया. इसके बाद सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर पत्थर से कूचा हुआ मिला है.

Also Read: हजारीबाग : केरेडारी में नहीं थम रहा मनरेगा में गड़बड़झाला, काम हुआ नहीं और करीब एक लाख रुपये की हो गयी निकासी

आधी रात को घर आया था सोमरा

मृतका की बहन ने बताया कि सोमरा हमारे घर आधी रात को आया और घर में पत्थर का टुकड़ा फेंका. आवाज सुनकर मेरी बहन जग गयी और घर से निकलकर उसके साथ चली गयी. इसके बाद शुक्रवार को पता चला कि मेरी बहन की हत्या हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >