दुधेश्वरी धाम में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा हुई

दुधेश्वरी धाम में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा हुई

गुमला : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर लोहरदगा रोड सोसो मोड़ गुमला स्थित मां दुधेश्वरी धाम में सनातन धर्मावलंबियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को नैवेध अर्पण कर ओम नमो: भगवते वासुदेवाय: मंत्र का जाप किया. पूजा कर अमन, चैन, सुख व शांति की कामना की. पूजा के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखा.

मौके पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आचार्य भोला दास गोस्वामी ने कहा कि सोलह कला से पूर्ण होकर भगवान श्रीकृष्ण का मान रूप में अवतरण धरती पर हुआ था. इस धरती पर उन्होंने कई जीवों का उद्धार किया. भगवान श्रीकृष्ण के अनुकरण मात्र से जीवों का उद्धार हो जाता है.

यही कारण है कि भगवान श्रीकृष्ण को बालेयोगेश्वर के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने रात 12 बजे जन्म लिया था, जिस कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे उनकी पूजा-अर्चना करने से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >