संगठित होकर कार्य करने से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है : ज्योति कुजूर

काथलिक महिला संघ नवाडीह डुमरी की बैठक रविवार को नवाडीह चर्च हॉल में संघ की सभानेत्री ज्योति कुजूर की अध्यक्षता में हुई.

डुमरी. काथलिक महिला संघ नवाडीह डुमरी की बैठक रविवार को नवाडीह चर्च हॉल में संघ की सभानेत्री ज्योति कुजूर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 21 व 22 मार्च को आयोजित महिला काथलिक सभा की 23वीं वार्षिक आमसभा एवं 25 व 25 अप्रैल को गुमला धर्मप्रांतीय वार्षिक आमसभा में जाने की तैयारियों पर चर्चा की गयी. साथ ही वार्षिक आमसभा के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी और संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों का जिम्मेवारी तय किया गया. सभानेत्री ज्योति कुजूर ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और संगठित होकर कार्य करने से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि महिला वार्षिक आमसभा केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है. जहां उन्हें अपनी प्रतिभा व नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिये. मौके पर सिस्टर माता फ्लोरा मिंज, सोसन एक्का, जेमा तिर्की, मधु कुजूर, विक्टोरिया बखला, अनातास्या कुजूर, ग्रेस कुजूर, बीना बेक सहित 46 गांवों की महिलाएं उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >