सिसई में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्नों ने मोहा सबका मन

सिसई के सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए. प्रधानाचार्य ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने की सीख दी.

सिसई. सरस्वती शिशु मंदिर सिसई में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग, मटकी फोड़ सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया.

वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना के लिए हुआ था. उनकी लीलाओं और जीवन संदेश को स्मरण करने के उद्देश्य से जन्माष्टमी के अवसर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान राम और श्रीकृष्ण के आदर्शों का विशेष महत्व है और बच्चों को इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की आचार्या स्वीटी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आशिका कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पा कुमारी, अरविंद कुमार, बद्रीनारायण सिंह, सुखनाथ सिंह व विक्रम कुमार गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >