बसिया में 22 सितंबर को मनेगा करमा महोत्सव

बसिया के पड़हा भवन में आयोजित बैठक में 22 सितंबर को करमा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सभी ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।

बसिया, गुमला: पड़हा भवन बसिया में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा संचालन समिति की बैठक मनोहर उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में करमा पूजा को लेकर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि 22 सितंबर को करमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा.

गांव के सभी लोगों से 22 सितंबर की शाम 7 बजे पड़हा भवन में उपस्थित रहने की अपील की गयी. बैठक में संत कुमार उरांव, लक्ष्मण उरांव, चंद्र किशोर भगत, चंदा मिंज, रंथू उरांव, भीमसेन उरांव, सुमित लकड़ा, सियाराम भगत, भोला उरांव, फूलो उरांव, सुनीता उरांव, चंपावती उरांव, सुकरो लकड़ा, सुनी केरकेट्टा, एतवारी केरकेट्टा, अनिता टोप्पो, कामिनी तिग्गा, सुखमनी तिग्गा, बिरसमुनी उरांव, चंद्रमनी उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >