Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में चक्रवात का असर कब से होगा कम, क्या आज भी हैं बारिश के आसार

मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात का केंद्र ओडिशा है. इस कारण संताल और कोल्हान के साथ-साथ पूरे राज्य में इसका व्यापक असर रहा. बुधवार से चक्रवात का असर कम हो जायेगा.

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात के कारण झारखंड में बारिश हो रही है. आज मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश आज हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात का असर पूरे झारखंड पर पड़ा है. बुधवार से चक्रवात का असर कम हो जायेगा.

बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात का असर पूरे झारखंड पर पड़ा है. चक्रवात के कारण राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है. राजधानी रांची में भी सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. बारिश के कारण पिछले पांच दिनों में रांची का अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में भारी बारिश के आसार,क्या आपके इलाके में भी होगी भारी बारिश,ये है अपडेट

नौ सितंबर को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सोमवार को यह 25.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हालांकि, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है. झारखंड की राजधानी रांची में दो मिमी के आसपास बारिश हुई.

Also Read: Jharkhand News : टाटा स्टील में टेक्निकल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का अवसर,जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई,ये है लास्ट डेट

मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात का केंद्र ओडिशा है. इस कारण संताल और कोल्हान के साथ-साथ पूरे राज्य में इसका व्यापक असर रहा. बुधवार से चक्रवात का असर कम हो जायेगा. चक्रवात के कारण सबसे अधिक चाईबासा के जगरनाथपुर में करीब 70 मिमी बारिश हुई. वहीं, मधुपुर में 61, चक्रधरपुर में 46, चाईबासा में 43 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.

Also Read: JPSC News : ‘जेपीएससी कट ऑफ डेट में क्या वन टाइम छूट देगी’ सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >