Jharkhand News: 2 मासूम बच्चों के शव देख रो पड़ा पूरा गांव, जानें क्या है पूरा मामला

Jharkhand News: संजय पैसे कमाने के लिए बेंगलुरु गया. इसके बाद उसके साथ रिलेशन में रहने वाली सुलेखा ने 2 मासूमों के साथ जो किया, उसने पूरे गांव को रुला दिया.

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में एक गांव में 2 मासूमों के शव देख पूरा गांव रो पड़ा. घाघरा प्रखंड के कोटामाटी गांव में एक मां ने अपने 2 बच्चों की हत्या कर दी. सुलेखा देवी नामक इस महिला ने अपने ही 2 बच्चों की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है.

दहाड़ें मारकर रो रहे थे परिजन

शव को कुएं से निकालकर उनके दादा, दादी को सौंप दिया गया. इधर, दोनों बच्चों के शवों को देखकर पूरा गांव रो पड़ा. हर एक व्यक्ति की आंख में आंसू था. परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे थे. मृतकों में एक बच्चे की उम्र 5 माह है, तो दूसरे की ढाई साल. 5 माह के बच्चे का नाम आशीष उरांव और ढाई साल के बच्चे का नाम नीतीश उरांव है.

2 बच्चों की हत्या करने वाली मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काफी मशक्कत के बाद कुआं से इन दोनों मासूमों का शव निकाला गया. आरोपी सुलेखा देवी को गिरफ्तार कर गुमला की पुलिस ने जेल भेज दिया है. मृतक बच्चों की दादी बुदो देवी ने कहा कि 3 वर्ष से उनके बेटे और बहू सुलेखा लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. सुलेखा हमेशा अपने मायके कुगांव भाग जाती थी. अगस्त महीने से वह कुगांव में ही थी.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

एक सप्ताह पहले कमाने के लिए बेंगलुरु गया संजय

बुदो देवी ने कहा कि पैसे की तंगी की वजह से मेरा बेटा संजय एक सप्ताह पहले कमाने के लिए बेंगलुरु चला गया. वह भी अपनी पत्नी से काफी परेशान था. सुलेखा कभी भी संजय के घर में रहना नहीं चाहती थी. भागकर अपने मायके चली जाती थी. वहीं, गांव की महिलाओं ने कहा कि यदि बच्चों को पालने में दिक्कत हो रही थी, तो हमारे घरों में लाकर छोड़ देती. मासूम बच्चों की जान लेकर इस महिला ने हमारे समाज को शर्मसार किया है.

Also Read

Jharkhand News: गुमला में आसमानी बिजली ने लील ली 2 बच्चों की जिंदगी, ऐसे हुआ हादसा

बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की मौत

Jharkhand Naxal News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 17 पुलिसकर्मियों को मारने वाला हार्डकोर नक्सली समेत पांच गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: गुमला पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराजीय लुटेरा गैंग, सात अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >