Jharkhand Crime News : गुमला में शो रूम का मैनेजर बन 30 हजार की ठगी, ऐसे फंसाया भुक्तभोगी को अपने जाल में

इस दौरान ठग ने दोनों को गुमला शहर के विभिन्न शो रूम में घुमाया. इसके बाद दोनों को जशपुर रोड स्थित बजाज शो रूम ले गया, जहां ठग ने अपनी बातों में उलझा कर शहजाद से 30 हजार रुपये लेकर शो-रूम से फरार हो गया. इस दौरान भुक्तभोगी ने अपना सारा कागजात शो रूम के कर्मचारी को दिया. कर्मचारी द्वारा पेमेंट मांगने पर भुक्तभोगी के पैरों तले जमीन खिसक गयी, जिसके बाद सभी को पूरा मामला समझ में आया.

jharkhand news, Gumla crime news गुमला : गुमला में बजाज कंपनी का मैनेजर बता कर 30 हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सनातन कुजूर ने बताया कि गुमला निवासी अपने दोस्त के भाई शहजाद के लिए बाइक खरीदने जा रहे थे. इसी दौरान ठग से उसकी मुलाकात हो गयी. ठग ने खुद को बजाज कंपनी का मैनेजर बताने लगा. दोनों उसकी बातों में आ गये.

इस दौरान ठग ने दोनों को गुमला शहर के विभिन्न शो रूम में घुमाया. इसके बाद दोनों को जशपुर रोड स्थित बजाज शो रूम ले गया, जहां ठग ने अपनी बातों में उलझा कर शहजाद से 30 हजार रुपये लेकर शो-रूम से फरार हो गया. इस दौरान भुक्तभोगी ने अपना सारा कागजात शो रूम के कर्मचारी को दिया. कर्मचारी द्वारा पेमेंट मांगने पर भुक्तभोगी के पैरों तले जमीन खिसक गयी, जिसके बाद सभी को पूरा मामला समझ में आया. गुमला में शो रूम से 30 हजार की ठगी होने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

इस दौरान शो रूम में आरोपी का फुटेज सामने आया और आरोपी को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस संबंध में थानेदार मनोज कुमार ने कहा कि अभी तक थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >