झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का सम्मेलन आज

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का सम्मेलन आज

बिशुनपुर. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड के संस्थापक पुष्कर महतो ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा है कि नेतरहाट में छह नवंबर को झारखंड आंदोलनकारियों का महाजुटान है. झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान व स्वाभिमान से जीने के अधिकार को लेकर सम्मेलन है. इसमें तीन हजार आंदोलनकारी भाग लेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, अनुसूचित जनजाति मंत्री चमरा लिंडा, विधायक रामचंद्र सिंह, संगीत नाटक अकादमी के सदस्य नंदलाल नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष राजन क्षीरसागर, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो भाग लेंगे. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के तत्वावधान में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होगा. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रदीप सिन्हा ने कहा कि छह नवंबर को आयोजित नेतरहाट के कार्यक्रम झारखंड आंदोलनकारियों के लिए ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण होंगे. अतिथियों व आंदोलनकारियों का स्वागत परंपरागत तरीके से अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंट किये जायेंगे. पद्मश्री मधु मंसूरी के विशेष गीत झारखंड कर कोरा व गांव छोड़ब नहीं, लड़ाई छोड़ब नहीं प्रस्तुत किया जायेगा. आंदोलनकारी लाल व हरे रंग की पगड़ी पहने रहेंगे. दूर-दराज के आंदोलनकारी के लिए रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >