गुमला में गूंजे जयश्री राम व हनुमान के जयकारे

गुमला में आस्था, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम मंगलवार की रात देखने को मिला.

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला में आस्था, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम मंगलवार की रात देखने को मिला. जब केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में भव्य मंगलवारी महावीरी जुलूस निकाला गया. “बोलो-बोलो बजरंग बली की जय”, “पवनसुत हनुमान की जय” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर देर रात तक गुंजायमान रहा. जुलूस की शुरुआत रात्रि आठ बजे पटेल चौक के समीप विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद महावीरी झंडों, ढोल-ताशों और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ विभिन्न अखाड़ों के सदस्य जुलूस में शामिल हुए. इस आयोजन में जिला मुख्यालय के लगभग 10 अखाड़ों के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. जुलूस पटेल चौक से प्रारंभ होकर टावर चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए घाटों बगीचा पहुंचा. रास्ते भर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी रही. जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक नारों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा. इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन के साथ-साथ हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. तलवारबाजी, लाठी-डंडा और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का जीवंत प्रदर्शन जुलूस का मुख्य आकर्षण रहा. जिसे देखने के लिए लोग देर रात तक सड़कों पर डटे रहे. थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली सहित कई पुलिस पदाधिकारी पूरे जुलूस के दौरान साथ-साथ चलकर व्यवस्था बनाये रखने में जुटे रहे. मौके पर केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह राणा, सचिव हरजीत सिंह, रमेश कुमार चीनी, शशिप्रिय बंटी, निर्मल गोयल, बबलू वर्मा, सोनल केशरी, सत्ता पटेल, कौशलेंद्र जमुवार, संजय वर्मा, यशवंत सिंह और गौरव केशरी समेत कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >