बिशुनपुर. बिशुनपुर प्रखंड में आयोजित दो अलग-अलग फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ. हाकाजांग मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तत्वावधान में स्व डॉक्टर इजी लाइवस्टा उदयवीर टोप्पो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बालक वर्ग में छोटा लोरो टोटो की टीम प्रथम, तेलरा ब्रदर्स गारु द्वितीय व एसटी बनारी की टीम तृतीय स्थान पर रही.
बालिका वर्ग में पीएम श्री उवि नरमा ने प्रथम, कुजूर सिस्टर्स लातेहार ने द्वितीय तथा जय सरना लुरकुडिया देवीडीह चटकपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव, शिक्षक सुखदेव उरांव, पंसस सुनीता देवी, मुखिया कालेश्वर उरांव, मुखिया बसनु उरांव, मुखिया सुशील मुंडा, समाजसेवी प्रीति देवी आदि ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया.
वहीं यूथ क्लब बिशुनपुर द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच जूनियर वर्ग में चिल्ड्रेन एकेडमी घाघरा ने जय सरना लुरकुडिया देवीडीह को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता. सीनियर वर्ग के फाइनल में जय जवान जय किसान की टीम ने ब्लैक ब्रदर्स को 2-0 से पराजित कर विजेता बना.
