पीएम आवास समय पर पूरा करने का निर्देश

पीएम आवास समय पर पूरा करने का निर्देश

सिसई : दक्षिणी बरगांव पंचायत सचिवालय में उत्तरी बरगांव व दक्षिणी बरगांव पंचायत की संयुक्त बैठक हुई. पीएम आवास को लेकर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रवीण कुमार ने की. उन्होंने बताया कि दक्षिणी बरगांव पंचायत में 216 व उत्तरी बरगांव में 58 पीएम आवास का निर्माण होना है, जिसे सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को साथ मिल कर समय से पूरा करना है.

इस दौरान स्वयं सेवकों ने बताया कि बहुत लाभुक दक्षिणी पंचायत के हैं, किंतु उनका उत्तरी बरगांव के लिस्ट में नाम है. इस कारण उनका रिकार्ड जमा करने में परेशानी हो रही है. इस पर बीडीओ ने कहा कि दोनों पंचायत के वार्ड सदस्य और स्वयं सेवक मिल कर लाभुकों का रिकार्ड संग्रह करें. मौके पर मुखिया कृष्णा उरांव, सुनीता देवी, पंचायत सेवक गोप, स्वयसेवक, वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद थे.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >