गुमला के सिसई प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सिसई प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

सिसई (गुमला): प्रखंड में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया गया. लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया.

एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया. विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पूरे प्रखंड में सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भव्य झांकी निकाली. झांकी के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना मिली.

ये भी पढ़े- गुमला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग; चालक मौके से फरार

सरस्वती विद्या मंदिर में भाषण प्रतियोगिता

सरस्वती विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. ललित उरांव स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

तिरंगे से सजा पूरा प्रखंड

स्वतंत्रता दिवस के उमंग में पूरा प्रखंड सराबोर रहा. लोगों ने अपने साइकिल, बाइक, कार, घर और दुकानों के साथ हाथों में भी तिरंगा शान से लहराया. जगह-जगह बजते देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >