गुमला: साप्ताहिक बाजार में शराब पार्टी पर छापा; भगदड़ में भागे कई लोग, 6 कारोबारी धराए

झारखंड के सिसई में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रफुल भगत की रिपोर्ट

सिसई (गुमला). उत्पाद विभाग ने गुरुवार को सिसई और रेडवा साप्ताहिक बाजारटांड़ में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान करीब 50 लीटर महुआ शराब और कुछ बोतल विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई.

शराब फेंककर मौके से भागे लोग

उत्पाद विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से शराब विक्रेताओं और बाजार में बैठकर शराब पी रहे लोगों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई. इस बीच कई लोग शराब फेंककर मौके से भागने में सफल रहे. गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा थाना क्षेत्र के खपिया गांव निवासी साहिल भंडारी (27), खोरा गांव की पार्वती कुमारी (22), पंडरिया गांव की सरिता उरांव (28), सिसई बस्ती की मंगरी देवी (50), फूलमानी देवी (40) और दिकदोन गांव की सीतामुनी देवी (50) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: गुमला: भरनो में चाचा-भतीजे के विवाद में खूनी संघर्ष, चाकू से हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल

अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी

उत्पाद विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अधीक्षक उत्पाद कार्यालय, गुमला ले जाया गया. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. कार्रवाई के दौरान बाजार में अवैध रूप से शराब बेचने और पीने वालों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >