शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी ने मनाकर उतारा

झारखंड के भरनो में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक पति हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया. पत्नी की मानमनौवल के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा.

भरनो (गुमला): शराब के लिए पैसे नहीं मिले, तो पति ने ऐसा कदम उठा लिया कि पूरा गांव सकते में आ गया. भरनो प्रखंड के गढ़ाटोली गांव निवासी 35 वर्षीय बुधनाथ उरांव नशे की हालत में पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था. पत्नी ने पैसे देने से इनकार किया, तो वह नाराज होकर घर से निकल गया और कुछ ही देर में हाइटेंशन विद्युत प्रवाहित टावर पर जा चढ़ा. वहीं, युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.

पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक

जानकारी के अनुसार, बुधनाथ उरांव नशे की हालत में घर पहुंचा था. और इस दौरा उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए दोबारा पैसे मांगे. लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. और इसके बाद बुधनाथ घर से निकल गया और घर के पास ही स्थित हाइटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया.

टावर पर चढ़ने वाला युवक

ये भी पढ़ें- गोवा में मजदूरी कर रही महिला की हार्ट अटैक से मौत, 75 हजार कर्ज लेकर गांव लाया गया शव

युवक को देखते ही ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

बुधनाथ को विद्युत प्रवाहित टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची. पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने बुधनाथ को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया और मिन्नतें कीं, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ.

पत्नी की बात मानी और सुरक्षित उतर गया नीचे

काफी प्रयास के बाद पत्नी ने खुद बुधनाथ को समझाना शुरू किया. पत्नी की मान-मनौवल और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार वह टावर से नीचे उतरने को तैयार हो गया. उसके सुरक्षित नीचे उतरते ही परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. बुधनाथ के नीचे उतरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने भी राहत महसूस की. गनीमत रही कि युवक की इस हरकत के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

ये भी पढ़ें- सड़क या गड्ढों का जाल ! 9 किमी रास्ते पर सैकड़ों गड्ढे, कटाव ने रोकी ग्रामीणों की राह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >