ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान

प्रखंड के करौंदाजोर व लोंडरा गांव में रविवार को ओलावृष्टि में फसलों को नुकसान पहुंचा. किसानों ने अपने खेत में मूंग, कद्दू, नेनुआ मकई की फसल लगायी थी.

भरनो : प्रखंड के करौंदाजोर व लोंडरा गांव में रविवार को ओलावृष्टि में फसलों को नुकसान पहुंचा. किसानों ने अपने खेत में मूंग, कद्दू, नेनुआ मकई की फसल लगायी थी. लोंडरा गांव के किसान राजकुमार बड़ाइक व मनोज उरांव के मिर्चा व मूंग की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा. वहीं करौदाजोर के किसान की नेनुआ, कद्दू व मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचा. इसी तरह खेतों में लगी अन्य फसलों को भी क्षति पहुंची है. ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >