नेहरू हॉकी में गुमला की टीमों का जलवा, दो वर्गों में चैंपियन बन रचा नया रिकॉर्ड

नेहरू हॉकी टूर्नामेंट 2026 में गुमला की टीमों का जलवा रहा. संत इग्नासियुस और उर्सुलाइन कॉन्वेंट की टीमों ने क्रमशः अंडर-15 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में शानदार जीत दर्ज की.

गुमला: नेहरू हॉकी टूर्नामेंट 2026 में गुमला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में खिताब अपने नाम किया. संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय गुमला में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक वर्ग में संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय गुमला और अंडर-17 बालिका वर्ग में उर्सुलाइन कॉन्वेंट गुमला की टीम चैंपियन बनी.

अंडर-15 बालक वर्ग में जारी की टीम को 5-0 से हराया

अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय गुमला की टीम ने जारी की टीम को 5-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. पूरे मुकाबले में गुमला की टीम का दबदबा रहा. सिसई प्रखंड के जैरा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया.

अंडर-17 बालिका वर्ग में भी गुमला की टीम चैंपियन

अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में उर्सुलाइन कॉन्वेंट गुमला ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संत अन्ना बालिका विद्यालय मांझाटोली को 5-0 से पराजित किया. जीत के साथ उर्सुलाइन कॉन्वेंट की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- सांप काटे तो घबराएं नहीं, झाड़-फूंक में न गंवाए समय; खूंटी प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक से किया सम्मानित

समापन समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता का संचालन एडीपीओ ज्योति खलखो ने किया.

स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाना रहा. साथ ही खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें- लाह उत्पादन का हब बनेगा सिमडेगा, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम और बाजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >