दुर्जय पासवान
Gumla: गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई. अपराध गोष्ठी प्रारंभ करने के पहले उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न विषयों पर पारित आदेश के संबंध में जानकारी दी गयी. अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये. एसपी गुमला द्वारा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. एसपी ने कहा कि सभी थानेदार पॉक्सो एक्ट, एसटी/एससी, अज्ञात हत्या, बलात्कार, अपहरण मामले में कार्रवाई करें.
लूट और चोरी करने वालों पर कड़ी नजर
उन्होंने कहा कि लूट व चोरी से संबंधित कांडों की समीक्षा की गयी. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करें. डायल 112 से संबंधित कार्रवाई के संबंध में समीक्षा किया गया. डायन प्रथा, मानव तस्करी, पलायन एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोक-थाम हेतु आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के लिए थानेदारों को कहा गया. एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट, शराब का सेवन, तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें.
नशीली चीजों का कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई
मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने तथा नशीली मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में निर्देश दिया गया. क्षेत्र में नक्सल व अपराधियों के विरूद्ध आसूचना संकलन करने तथा अवैध खनन की रोकथाम हेतु विस्तृत चर्चा की गयी. एसपी ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थान एवं समय बदल-बदल कर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग चलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया. विगत माह में जिन-जिन थाना प्रभारी व पदाधिकारियों का प्रदर्शन औसत से कम रहा, उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी गयी तथा जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें प्रोत्साहित किया गया.
ये भी पढ़ें…
डायन-बिसाही के शक में टांगी से काटकर की थी पांच लोगों की हत्या, मिली उम्रकैद की सजा
गुमला: 10 महीने से लापता नाबालिग ग्वालियर से बरामद, छह माह की गर्भवती है
