गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट
घाघरा (गुमला): झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आठवीं क्लास की मासूम नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है. इस घटना के बाद लड़की के परिजनों ने घाघरा थाना पहुंच घटना की सारी जानकारी थानेदार को दी.
मेला से घर लौटते टाइम घटी घटना
जानकारी के अनुसार, रामनवमी का मेला देखकर नाबालिग अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान आंधी तूफान आने लगा. आंधी तूफान के वजह से सभी भागने लगे. भागने के दौरान लड़की फिसलकर गिर गई और उसके पैर में चोट लग गई. इस वजह से वह आगे दौड़ नहीं सकी और बगल के एक घर के सामने बचने के लिए रुक गई, तब तक उसकी सारी सहेली वहां से चले गई थीं. बाइक में दो लड़के वहां पहुंचे और नाबालिग छात्रा से कहा चलो बहन तुम्हें घर छोड़ देते है. जिसके बाद नाबालिग छात्रा उनके बाइक पर बैठकर चली गई. दोनों युवकों ने नाबालिग को लेकर सुनसान जगह पर स्थित एक अंधेरे घर में ले गए जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
घर लौट परिजनों को दी घटना की जानकारी
नाबालिग छात्रा जब घर लौटी तब घटना की सारी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने शनिवार यानी 28 मार्च को घाघरा थाना पहुंच घटना की सारी जानकारी थानेदार मोहन कुमार सिंह को दिया.
पुलिस ने क्या कहा
इस संबंध में थानेदार ने बताया कि काफी गंभीर मामला है अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और सलाखों के पीछे होंगे.
Also Read: गुमला में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, पुलिस ने बचाई जान
