गुमला में जमीन विवाद में दो वृद्धों की हत्या

झारखंड के गुमला जिले में जमीन विवाद के चलते दो वृद्धों की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश जारी है।

गुमला: गुमला जिले के जारी थाना अंतर्गत जरडा पंचायत के मंगरुतल्ला गांव में रविवार की शाम 6:00 बजे दो बुजुर्गों की निर्मम हत्या कर दी गयी. हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है. लेकिन बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में दोनों की हत्या हुई है. क्योंकि दोनों की लंबे समय से कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा है.

ऐसे पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. मृतकों में भूषण खेरवार उम्र 60 वर्ष और बुधराम खेरवार उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के समय दोनों गांव में ही मौजूद थे. अचानक हुए हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी शनि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में कर लिये.

मिली जानकारी के अनुसार यह हत्या जमीन विवाद से जुड़ी बतायी जा रही है. हालांकि हत्या किसने की है. इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और गांव में पूछताछ की जा रही है. थानेदार शनि कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

ये भी देखें: गुमला: जमीन विवाद में भतीजे ने चाची की कुदाल से मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

ये भी देखें: गुमला में श्मशान घाट की सफाई के नाम पर मांगा जा रहा पैसा, स्थानीय लोगों ने किया विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >