एनीमिया मुक्त भारत में गुमला जिला को मिला पहला स्थान, देश में 14वें स्थान पर झारखंड, यहां पढ़ें अन्य जिलों की रैकिंग

Jharkhand news (गुमला) : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम से संबंधित वर्ष 2020-21 का वार्षिक स्कोर कार्ड एवं जिलों के प्रदर्शन का रैंकिंग घोषित किया गया है. इस रैंकिंग में झारखंड राज्य पूरे भारत में 14वें स्थान पर है जबकि राज्यस्तरीय प्रदर्शन में गुमला जिला प्रथम स्थान पर है.

Jharkhand news (गुमला) : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम से संबंधित वर्ष 2020-21 का वार्षिक स्कोर कार्ड एवं जिलों के प्रदर्शन का रैंकिंग घोषित किया गया है. इस रैंकिंग में झारखंड राज्य पूरे भारत में 14वें स्थान पर है जबकि राज्यस्तरीय प्रदर्शन में गुमला जिला प्रथम स्थान पर है.

मालूम हो कि कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की संभावना है. IFA का संपूरण बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ोतरी में सहायक है. कोविड-19 के दौरान सामुदायिक स्तर पर IFA द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है.

गुमला डीसी गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने एनीमिया मुक्त भारत के वार्षिक स्कोर कार्ड की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य स्तर पर वार्षिक स्कोर कार्ड के अनुसार गुमला जिला शीर्ष 3 अच्छे प्रदर्शन करने वाले जिलों में प्रथम स्थान पर है.

Also Read: Cyclone Yaas Impact : भारी बारिश के बाद गुमला में शुक्रवार को मौसम रहा साफ, जंगल में हरियाली, नदियां पानी से लबालब

रैंकिंग के अनुसार, गुमला जिले को समग्र सूचकांक के साथ 64.9 अंक मिले हैं. वहीं, दूसरी ओर 60.1 समग्र सूचकांक के साथ लोहरदगा जिला दूसरे स्थान तथा गोड्डा जिला 48.1 के समग्र सूचकांक के साथ तीसरे स्थान पर है.

गुमला डीसी श्री सिन्हा ने बताया कि नीति आयोग द्वारा एनीमिया नियंत्रण के लिए चिह्नित 5 जिलों के रैंक में गुमला जिला का रैंक 1, गोड्डा जिला का रैंक 3, बोकारो जिला का रैंक 5 एवं सिमडेगा जिला का रैंक 16 है.

उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार द्वारा निर्गत स्कोर कार्ड के आधार पर गुमला डीसी ने जिलास्तर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के परस्पर समन्वय से IFA संपूरण की स्थिति में अपेक्षित सुधार लाने तथा कोविड-19 के दौरान सामुदायिक स्तर पर IFA का संपूरण एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Also Read: Jharkhand Naxal News : झारखंड के गुमला से गिरफ्तार हुआ एक लाख का इनामी भाकपा माओवादी एरिया कमांडर माधव भगत

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >