गुमला में 2 बेटियों के सामने पिता की गला रेतकर हत्या, 9 साल की बच्ची ने बताया आंखोंदेखा हाल

Gumla Crime News: गुमला में एक व्यक्ति की उसकी 2 बेटियों के सामने गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस जांच में जुटी है. 9 साल की बच्ची ने बताया आंखोंदेखा हाल.

Gumla Crime News: गुमला जिले के रायडीह में 2 बेटियों के सामने ही पिता की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. बेटियां रोती-बिलखती रही, चिल्लाती और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन अपराधियों का दिल नहीं पसीजा. घटना रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा गांव के रिगड़ीटांड़ की है. यहा 5 हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार सुबह 9:30 बजे पोगरा निवासी प्रसाद साहू (36) पिता सालिग साहू की गला रेतकर हत्या कर दी. प्रसाद साहू की हत्या करने के बाद सभी बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गये.

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

प्रसाद साहू की निर्मम हत्या की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गयी. रायडीह पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही चैनपुर के इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली घटनास्थल पर पहुंचे. शव का पंचनामा कराने के बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों से बातचीत के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गयी है.

मृतक की 9 साल की बेटी ने पुलिस को दी पूरी घटना की जानकारी

मृतक की 9 साल की बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. बच्ची ने बताया कि उसके पिता उच्चडीह गांव की एक शिक्षिका की कार चलाते थे. हर दिन वह शिक्षिका को स्कूल छोड़ने के लिए रायडीह जाते थे. बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ राजकीय मध्य विद्यालय उच्चडीह में पढ़ती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टक्कर मारकर प्रसाद साहू को जमीन पर गिराया

बच्ची ने कहा कि रोज की भांति वह अपनी छोटी बहन के साथ उच्चडीह स्कूल जा रही थी. उनके साथ पिता प्रसाद साहू भी उच्चडीह जा रहे थे. तभी पोगरा रिगड़ीटांड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर 4 लोग बैठे थे. एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था. बच्ची ने कहा, ‘मोटरसाइकिल पर बैठे 4 लोग अचानक आये और मेरे पिताजी को जोर से टक्कर मार दी. पिताजी जमीन पर गिर गये.’

सभी 5 लोगों के हाथ में थे चाकू, भुजाली और टांगी

बच्ची ने आगे कहा, ‘मेरे पिताजी जमीन पर गिरे थे. इसके बाद सड़क किनारे खड़ा आदमी भी वहां गया. 5 लोगों ने मिलकर मेरे पिता को पटक-पटककर पीटना शुरू कर दिया. सभी 5 लोगों के हाथ में चाकू, भुजाली और टांगी थे. हम डरकर पीछे हट गये. हम दोनों बहनों ने चीख-चीखकर अपील की कि मेरे पिता को मत मारो. उन्हें छोड़ दो. लेकिन, उन्होंने हमारी एक न सुनी.’

पिता की गला रेतने के बाद 2 बदमाशों ने बच्चियों को दौड़ाया

बच्ची ने कहा कि उनकी आंखों के सामने ही अपराधियों ने उनके पिता की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद 2 अपराधियों ने दोनों बहनों को भी दौड़ाया. अपराधियों को अपनी ओर आता देख दोनों बहनें वहां से भागकर अपने गांव पहुंचीं. बच्चियों ने बताया कि जब उन्होंने गांव की तरफ दौड़ लगायी, तो अपराधी वहां से लौट गये और बाइक पर सवार होकर फरार हो गये.

गुमला की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिजन बोले- गांव के एक समुदाय से था पुराना विवाद

परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि गांव के एक समुदाय के लोगों से प्रसाद साहू का विवाद था. यह काफी पुराना विवाद है. पहले भी मारपीट की घटना हुई थी. मृतक एक बार जेल जा चुका था. उस केस में हाल ही में समझौता हुआ था. समझौते के बाद केस खत्म हो गया. अब जाकर ऐसी घटना हो गयी.

चैनपुर इंस्पेक्टर बोले- हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे

चैनपुर के इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने कहा कि प्रसाद साहू की निर्मम हत्या हुई है. हत्या के कारणों का अब तक कुछ स्पष्ट कारण मालूम नहीं हो पाया है. फिलहाल शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं ने धनबाद स्टेशन पर ट्रेन पर किया कब्जा, पटरी पर गिरे 2 यात्री

महाशिवरात्रि से पहले मंदिरों से उतरने लगे पंचशूल, एसडीएम ने लिया रूट लाइन का जायजा

18 फरवरी को सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलेगा, यहां चेक करें रेट

कौन हैं निरूप मोहंती? 70 साल की उम्र में मिलिट्री जेट उड़ाने का लाइसेंस हासिल करके रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >