बैंकों की हड़ताल से गुमला के 80 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अह्वान पर गुमला शहर में दूसरे दिन भी सभी सरकारी बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहे. जिस कारण दूर दराज से आये ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अह्वान पर गुमला शहर में दूसरे दिन भी सभी सरकारी बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहे. जिस कारण दूर दराज से आये ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा. सरकारी बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी के दो दिनों तक हड़ताल में रहने से 80 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित रहा.

मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा गेट के बाहर धरना में बैठे अधिकारियो के नेता गौरीशंकर शाही ने कहा कि पूर्व की सरकार ने देश हित में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर सरकारीकरण किया. इसके उलट वर्तमान सरकार ने सभी सरकारी बैंकों क निजीकरण कर अपने हित के लिये पूंजीपतियों के हाथों बेचने जा रही है. देश के सरकारी संपत्तियों को दूसरे के हाथों में बेचना घोर अपराध है. हम सरकार को ऐसा करने नहीं देंगे.

मौके पर शिवजी प्रसाद, निपुन कुमार, फिलिप टोप्पो, रामकिशोर रजक, अर्शदिल टोप्पो, शशि केरकेट्टा, दीपक बिलुंग, नंदिता कुमारी, लीली देवी, कमला देवी, शनियारो देवी, निलिमा देवी, छोटू कुमार, भीमा कुमार, उमेश कुमार, दीनिश गोप, महिंद्र राम समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >