10 मार्च को विस घेराव के लिए रांची चलने का आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला समिति गुमला की बैठक

गुमला. झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला समिति गुमला की बैठक कार्तिक उरांव कॉलेज छात्रावास परिसर गुमला में जिला संयोजक मनोज कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी प्रखंड, जिला समिति के पदाधिकारियों उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों सदस्यों का स्वागत करते हुए देवाकी में आयोजित मिलन समारोह सह संकल्प सभा कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनकी समाधान के लिए झारखंड आंदोलनकारी विधायक एवं मंत्री से मिल कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया. झारखंड आंदोलनकारी के मान-सम्मान पहचान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए नौ सूत्री मांग पत्र को विधानसभा सत्र में उठाने के लिए विधायकों व मंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों की मिलने वाली बकाया सम्मान पेंशन राशि की भुगतान के लिए बजटीय व्यवस्था के प्रावधान को बदलकर महालेखाकार से सीधी पेंशन भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गयी. संघर्ष मोर्चा द्वारा 10 मार्च 2026 को विधानसभा घेराव के लिए रांची चलने का आह्वान किया गया है. कहा कि विधानसभा घेराव को गुमला जिला झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा नैतिक समर्थन करता हैं. आगामी 14 मार्च 2026 को घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड की बैठक बिशुनपुर में की जायेगी, फिर बसिया व कामडरा प्रखंड में किया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र नाथ मिश्रा ने किया. बैठक में लालदेव भगत, ऑस्विन टोप्पो, गंदीरा उरांव, सुरेश भगत, राजकुमार भगत, सुधा कुमारी भगत, सतीश टाना भगत, निमरोध एक्का, विमल केरकेट्टा, बेनेदिक बिलुंग, पंचम टाना भगत, बिशु पुजार, संजय भगत उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >