जंजीरों में कट रही जन्म से विक्षिप्त भाई-बहन की जिंदगी, इलाज में गरीबी बनी बाधा

Gumla News: गुमला जिले में गरीबी की वजह से भाई-बहन की जिंदगी जंजीरों में कट रही है. माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं कि शहर में रखकर इलाज करा सकें.

Gumla News|घाघरा (गुमला), अजीत साहू : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में भाई-बहन की जिंदगी जंजीरों में कट रही है. गरीबी का आलम ये है कि परिवार का खर्च मुश्किल से चल पाता है. दोनों का न इलाज हो पा रहा है, न ठीक से देखभाल ही हो पाती है.

जन्म से विक्षिप्त हैं लक्ष्मण लोहरा-पोको देवी की 2 संतानें

घाघरा प्रखंड के बनियाडीह गांव के लक्ष्मण लोहरा और उसकी पत्नी पोको देवी की 2 संतानें (एक बेटा और एक बेटी) जन्म से विक्षिप्त हैं. इस कारण माता-पिता का पूरा दिन उनकी देखभाल में बीत जाता है. दोनों को जंजीर से बांधकर रखा जाता है. गरीबी की वजह से इलाज कराने में असमर्थ हैं.

आये दिन घर के सामान बर्बाद कर देते हैं दोनों भाई-बहन

लक्ष्मण लोहरा ने बताया कि उसका बड़ा बेटा सुधीर लोहरा (30) और छोटी बेटी बालमति कुमारी (23) जन्म से विक्षिप्त हैं. जब वे छोटे थे, तो उन्हें संभालना थोड़ा आसान था. अब बड़े हो गये हैं. दोनों को संभाल पाना कठिन हो गया है. कपड़ा फाड़कर गांव में घूमने चले जाते हैं. आये दिन घर के सामान को बर्बाद करते हैं.

गांव में भी लोगों के यहां करते हैं तोड़फोड़

इतना ही नहीं, गांव में घूम-घूमकर लोगों के सामान को तोड़-फोड़ देते हैं. कुछ दिन पहले सिंचाई के लिए रखे पानी की मशीन को कुआं में डाल दिया. कोई भी गाड़ी सड़क के किनारे दिख जाए, तो उसका शीशा तोड़ देता है. इसके बाद इसकी भरपाई माता-पिता को मजदूरी करके करनी पड़ती है.

Also Read : वित्त के मामले में वित्त मंत्री सबसे कमजोर, इस मंत्री के पास है सबसे ज्यादा बजट

रिनपास में कराया गया इलाज

लक्ष्मण लोहरा ने कहा कि कई बार तो उनलोगों को ही मारने-पीटने लगता है. पिता ने बताया कि राजधानी रांची के कांके स्थित रिनपास में इनका इलाज कराया. दो दिन रखने के बाद वहां से दवा देकर घर भेज दिया गया. कहा कि यहां आंशिक विक्षिप्त का इलाज होता है. पूर्ण विक्षिप्त का इलाज नहीं होता.

4 बार इलाज कराने के लिए रांची ले गए

लक्ष्मण लोहरा ने कहा कि बार-बार गुमला से रांची जाने के पैसे उनके पास नहीं थे. फिर भ�� 4 बार बच्चों को लेकर वहां इलाज कराने के लिए गए. हर बार एक ही जवाब मिला. यहां आंशिक रूप से विक्षिप्त का इलाज होता है. कुछ दवाएं देकर उन्हें वापस भेज दिया गया. कभी एडमिट नहीं किया गया.

Also Read

Todays Weather: ठंड ने दिखाया रंग, रांची का तापमान 4 डिग्री गिरा

JMMSY: हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां के लिए खोला खजाना, अनुपूरक बजट का आधा से ज्यादा पैसा ‘मंईयां सम्मान योजना’ को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >