Gumla: हत्या के आरोपी 3 सगे भाईयों को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगा

Gumla: 2021 में हुए बंधन उरांव हत्याकांड के सभी तीन आरोपियों को सजा हो गई है. तीनो आरोपी अपने सगे भाई हैं. सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और जुर्माना भी लगाया गया है.

Gumla: गुमला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-3 भूपेश कुमार की अदालत ने बंधन उरांव हत्याकांड मामले में गुरुवार को अपना फैसला सुनाया. जज ने हत्या में शामिल तीन आरोपी भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई हैं. जिसमें चैनपुर प्रखंड स्थित कुरूमगढ़ थाना के बामदा कोरकोटोली निवासी मेहमान उरांव के बेटे – छोटू उरांव उम्र 22 वर्ष, भैयाराम उरांव उम्र 35 वर्ष और अनिल उरांव उम्र 26 वर्ष है. जज ने बंधन उरांव हत्या मामले में इन तीनों भाइयों को दोषी पाया. तीनों भाइयों को आइपीसी धारा 302/34 की तहत अजीवन कारावास और 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर तीन वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी.

वहीं, आइपीसी धारा 324/34 के तहत तीन वर्ष कठोर कारावास और 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर छह महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. जज ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त दोनों सजाएं एक साथ चलेगी. जबकि डिफॉल्ट सजाएं अलग से और मूल सजाओं के बाद चलेगी.

घर से बुलाकर की थी हत्या

बामदा कोरकोटोली निवासी बंधन उरांव की हत्या के बाद उसकी पत्नी दशमी देवी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था. यह घटना 8 मई 2021 की शाम लगभग 7:00 बजे की है. दशमी और उसके पति बंधन उरांव अपने घर में थे. तभी उसी गांव के छोटू उरांव और रखनु उरांव उनके घर आये और बंधन उरांव के बारे में पूछने लगे. उसके बाद वे लोग उसके पति बंधन उरांव को अपने साथ ले गये. यह देख पत्नी दशमी देवी भी पीछे-पीछे चली गयी. मेहमान उरांव के घर पहुंचने पर मेहमान उरांव के पुत्रों ने मिलकर बंधन उरांव के ऊपर लाठी से लगातार हमला किया. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटे आयी और वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.

देर रात होने और परिवहन सुविधाओं के अभाव के कारण घायल बंधन उरांव को तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया जा सका. अगली सुबह 9 मई 2021 को लगभग 7 बजे ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया. तब से उनकी पत्नी न्याय की आस में थी.

ये भी पढ़ें… 

Gumla Municipal Election 2026: DC और SP ने संभाली कमान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ‘फुल टाइट’ सुरक्षा

Dhanbad: पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ निकाली रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >