अब तक नहीं मिला मुंबई से लापता मजदूर का सुराग

अब तक नहीं मिला मुंबई से लापता मजदूर का सुराग

गुमला. मुंबई के शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन से तीन माह पूर्व लापता मजदूर पालकोट प्रखंड के बघिमा पहानटोली निवासी पीरींग बिंलुग (37) का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. ज्बञात हो कि 10 जनवरी 2025 को पीरींग बिंलुग अपने साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए गोवा जा रहा था. इस दौरान मुंबई के शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन से वह गायब हो गया. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. लेकिन लापता मजदूर का कोई अता-पता नहीं चल पाया. इधर, परिजनों ने शनिवार को सीएफटीयूआइ कार्यालय में लिखित आवेदन देते हुए प्रदेश सचिव जुम्मन खान से पीरींग बिंलुग की खोजने की गुहार लगायी है. जुम्मन खान ने मजदूर संघ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम के माध्यम से खोजबीन करेगा.

सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत

टोटो. गुमला प्रखंड के टोटो पेट्रोल पंप के समीप 15 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल इलाजरत कीता गांव निवासी संतोष उरांव का इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताते चले कि बीते मंगलवार की रात टोटो पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान कोहिपाठ महुआटोली निवासी संतोष उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. जबकि उसके दो साथी संतोष उरांव व बबलू उरांव गंभीर रूप से घायल थे. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन परिजनों ने दोनों घायलों को पालकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान संतोष उरांव की मौत हो गयी. संतोष उरांव कार्तिक उरांव कॉलेज का छात्र था. जबकि तीसरा घायल डेवीडीह निवासी बबलू उरांव की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >