बिशुनपुर, गुमला: आइएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित लघु एवं सीमांत जनजातीय कृषकों के आय संवर्धन के लिए उन्नत कृषि आधारित आय संवर्धन परियोजना के तहत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से पांच गांवों में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. तुमसे, अरंगलोया, हेसराग, बड़की समदरी व छोटकी समदरी गांव में प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह ने किसानों को प्रशिक्षण दिया. इसमें 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया.
प्रशिक्षण में किसानों को उत्पादक समूह के माध्यम से सामूहिक रूप से कार्य करने, समूह की गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर आय में वृद्धि करने से संबंधित जानकारी दी गयी. किसानों को सामुदायिक स्तर पर आपसी सहयोग और सहभागिता के महत्व से भी अवगत कराया गया.
मौके पर आइएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के फील्ड स्टाफ एवं कोऑर्डिनेटर सहित किसान मौजूद थे.
