झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मिलीं फैशन डिजाइनर रीतिका कुमारी, फैशन डिजाइनिंग में संभावनाओं पर कही ये बात

Jharkhand News: झारखंड में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में संभावनाओं को पर राज्यपाल से चर्चा कीं और डिजाइन किये कपड़ों व अन्य सामग्री को राज्यपाल को दिखायीं. इससे राज्यपाल काफी प्रभावित हुए.

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले के छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के पूर्व अध्यक्ष राधामोहन साहू की बेटी रीतिका कुमारी ने फैशन डिजाइनर के रूप में झारखंड में अलग पहचान बनायी हैं. रीतिका ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर चर्चा की और डिजाइन किये कपड़ों व अन्य सामग्री को राज्यपाल को दिखायीं. इससे राज्यपाल काफी प्रभावित हुए.

झारखंड के गुमला की बिटिया रीतिका कुमारी फैशन डिजाइनिंग को बढ़ावा देने में लगी हुई हैं. उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान अपने द्वारा डिजाइन किये गये कपड़ों व अन्य सामग्री राज्यपाल रमेश बैस को दिखायीं. रीतिका के कार्य से राज्यपाल काफी प्रभावित हुए. उन्होंने रीतिका के फैशन डिजाइनिंग से जुड़े कार्यों की काफी प्रशंसा की. इसके साथ ही उन्होंने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया.

Also Read: Jharkhand News: प्रकृति की वादियों में मनाइए नये साल का जश्न, ये लोकेशंस पिकनिक का आनंद करेंगे दोगुना

आपको बता दें कि गुमला में पली-बढ़ी रीतिका फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने के बाद रांची में फैशन डिजाइनिंग को बढ़ावा देने में लगी हुई हैं. वे रांची के पुदांग रोड में स्फायर बिल्डिंग में स्वेकर डिजाइनर नामक बुटिंग शॉल, कपड़ा, सूट पीस आदि की बिक्री कर रही हैं. रीतिका ने बताया कि बहुत कम समय में उनके द्वारा डिजाइन की गयी सामग्री की मांग बढ़ी है. फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अन्य युवक-युवतियों को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास करेंगी.

Also Read: झारखंड पुलिस व नक्सलियों के बीच चले लुकाछिपी के खेल में कौन किस पर पड़ा भारी, कितनी कामयाब रही गुमला पुलिस

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >