वज्रपात से किसान की मौत

वज्रपात से किसान की मौत

बिशुनपुर : थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी मीनू नागेशिया (58) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की अपराह्न तीन बजे मीनू नागेशिया अपने बैलों को लाने खेत गया था.

लौटने के क्रम में अचानक तेज बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए मीनू एक पेड़ के नीचे खड़ा गया. इसी बीच वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से मीनू की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >