गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को मिला सख्त निर्देश, योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने पर जोर

डुमरी में आयोजित प्रखंड स्तरीय मासिक गुरुगोष्ठी में बीपीओ ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

डुमरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय डुमरी टांगरडीह परिसर हॉल में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय मासिक गुरु गोष्ठी बीपीओ तपेश्वर साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बीपीओ ने मुख्य रूप से एसएचवीआर, मां के नाम एक पेड़ अभियान, ई-कल्याण में शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं स्वीकृति, एमडीएम और एसएमएस की नियमित प्रविष्टि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही सभी शिक्षकों को इन योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बीआरपी राकेश कुमार ने एफएलएन चैंपियनशिप, जे गुरुजी ऐप में सेल्फी/सेलेब्स अपलोड, प्रशस्त ऐप में सभी शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन तथा यू-डाइस पोर्टल पर शिक्षक, छात्र एवं विद्यालय प्रोफाइल को अद्यतन करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी. बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

मौके पर सदर अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश इंदवार, राकेश कुमार, मुकेश प्रसाद, सुंदरम भारद्वाज, कमल मिश्रा, मोहर उरांव सहित सभी विद्यालयों के प्रभारी एचएम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >