ईद खुशियों और प्यार का त्योहार है : उपाध्यक्ष

गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित रौनियार भवन में सर्वधर्म सद्भावना मंच की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित रौनियार भवन में सर्वधर्म सद्भावना मंच की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग एकजुट होकर भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने पहुंचे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, विशिष्ट अतिथि अंजुमन इस्लामिया के सदर मोसाहिद हाजमी और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कलीम अख्तर मौजूद रहे. समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और शुभकामनाओं से हुई. रमेश चीनी ने कहा कि ईद खुशियों और त्याग का त्योहार है और ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और विश्वास की नींव को मजबूत करते हैं. उन्होंने गुमला को आपसी सद्भाव का केंद्र बताते हुए मंच के प्रयास की सराहना की. मोसाहिद हाजमी ने कहा कि त्योहारों का असली मकसद मानवता की सेवा और प्रेम बांटना है. वहीं कलीम अख्तर ने जोर देकर कहा कि मजहब कोई भी हो, वह हमेशा शांति और एकता का मार्ग दिखाता है. एकजुट होकर रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में फैल रही दूरियों को मिटाने और एकजुट होकर रहने का संकल्प लिया. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठास के साथ खुशियां साझा कीं. मंच के सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि गुमला की एकता अक्षुण्ण बनी रहे. मौके पर फादर ख्रीस्टोफर लकड़ा, फादर जेफ्रानियुस तिर्की, गुरुद्वारा अध्यक्ष महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, रंजीत सिंह सरदार, पप्पू श्रीवास्तव, फ्लोरा मिंज, सेत कुमार एक्का, अमर प्रदीप कुजूर, बैजनाथ उरांव, हेमावती लकड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >