अपने बाल बच्चों को पढ़ाये, तभी समाज मजबूत होगा : मुकुंद नायक

घासी समाज संघ गुमला के जिला अध्यक्ष खुशमन नायक के नेतृत्व में करौंदी रथ मेला बगीचा में घासी जतरा महा उत्सव सह गरीब बेटियों के कन्यादान कार्यक्रम का आयोजन हुआ

: घासी जतरा महा उत्सव कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब. 24 गुम 32 में मंच पर अतिथि

प्रतिनिधि, गुमला

घासी समाज संघ गुमला के जिला अध्यक्ष खुशमन नायक के नेतृत्व में करौंदी रथ मेला बगीचा में घासी जतरा महा उत्सव सह गरीब बेटियों के कन्यादान कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर समाज के हजारों लोग शामिल हुए और आठ गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह कर समाज ने गुमला सहित पूरे झारखंड राज्य में एक नया इतिहास रच दिया. गरीबी के कारण चिंतित माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. नवविवाहित जोड़ों को समाज की ओर से कासा वर्तन, बक्सा और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक और विशिष्ट अतिथि पद्मश्री महावीर नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मुकुंद नायक ने समाज को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और मातृभाषा, राज्य भाषा तथा अंतरराष्ट्रीय भाषा की पढ़ाई कर बच्चों को रोजगार से जोड़ने की बात कही. उन्होंने समाज को एकजुट रहने और अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया. वहीं खुशमन नायक ने युवाओं से नशा त्यागकर समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक ढांचे को मजबूत बनाने की अपील की.

कार्यक्रम में झारखंड के सुपरस्टार गायक कवि किशन, रवि राम, ब्रजेश नायक, सरोज उरांव, पंचम राम, देवीलाल नायक, केशो देवी, लालधन नायक सहित कई कलाकारों ने दिनभर मनोरंजन कराया. पद्मश्री मुकुंद नायक ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस आयोजन में गुमला, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और हजारों समाज के लोग मौजूद रहे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश नायक, राहुल नायक, शकुंतला देवी, गौतम नायक, सचिव शक्ति नायक, कोषाध्यक्ष मुकेश नायक, संगठन महामंत्री शिवा राम, संगठन मंत्री रवि नायक, कार्यलय मंत्री संभू नायक, संतोषी देवी, जिरामुनी देवी, गीता देवी, बीरू नायक, जग नारायण नायक, सागर नायक, छोटू नायक सहित हजारों लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >