लाभुकों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ : शशिंद्र

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

गुमला. जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण विकास, मनरेगा, आपूर्ति, कल्याण, बाल विकास परियोजना श्रम, बिजली समेत अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. समीक्षा में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया. अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें. कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी व विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व संबंधित कर्मी मौजूद थे.

किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

बसिया. प्रखंड अंतर्गत कोनबीर पंचायत के नवाटोली गांव में एग्री क्लीनिक सेंटर बसिया ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया. अध्यक्षता ग्राम प्रधान ग्राबेल कुल्लू ने किया. गोष्ठी में बीटीएम रश्मि सुरीन ने किसानों को मिलेट मिशन व पीएम किसान योजना की जानकारी दी. सुधेश्वरी लोहरा ने किसानों को मिट्टी जांच व केसीसी ऋण योजना के बारे जानकारी दी. मौके पर संस्थान के कॉर्डिनेटर रंजीता कुमारी, सुजीत कुमार, एलियस सुरीन, पौलुस एक्का आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >