नशे में धुत पति ने पत्नी को मारा, भर्ती

नशे में धुत पति ने पत्नी को मारा, भर्ती

गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र के मुरूमकेला निवासी अंतोनीश कुजूर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी 55 वर्षीय फिलिसिता कुजूर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. घायल अवस्था में परिजनों ने महिला को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम फिलिसिता कुजूर बैल को चरा कर घर लौटी थी. इस दौरान उसका पति अंतोनीश शराब के नशे में था और किसी कारणवश अपनी पत्नी से उलझने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा. मारपीट के दौरान फिलिसिता का दायां पैर टूट गया है.

बाइक सवार हुआ घायल

गुमला. सदर थाना के उर्मी निवासी 50 वर्षीय पीतांबर सिंह डोमनडीह भट्ठा के समीप एक कुत्ते की दौड़ जाने से बाइक सवार गिर कर घायल हो गया. घटना पर उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

साइकिल सवार हुआ घायल

सिसई. थाना क्षेत्र के सोगरा निवासी 28 वर्षीय प्रदीप सोरेन को गांव के समीप अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया. घटना से प्रदीप सोरेन के चेहरे में गंभीर चोट लगी है. बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है. तत्काल 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >