गुमला: रिम्स के पूर्व चिकित्सक डॉ. बी कुमार अब हर शनिवार को देखेंगे मरीज, पालकोट रोड पर मिलेंगे

गुमला के न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल में अब हर शनिवार डॉ बी कुमार हृदय और मधुमेह के मरीजों की जांच करेंगे. परामर्श के लिए समय और स्थान की पूरी जानकारी यहाँ देखें.

गुमला. रिम्स रांची के पूर्व रेसिडेंशियल चिकित्सक और वर्तमान में ऑर्किड हॉस्पिटल, रांची में सेवा दे रहे डॉ. बी कुमार, एमबीबीएस (पीएमसीएच), अब प्रत्येक शनिवार को गुमला में मरीजों की जांच और परामर्श देंगे. डॉ. बी कुमार शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पालकोट रोड स्थित न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल में मरीजों की जांच करेंगे. न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित है.

हृदय और मधुमेह के मरीज ले सकेंगे परामर्श

इस दौरान खास तौर पर हृदय और मधुमेह से संबंधित मरीज चिकित्सक से जांच और आवश्यक परामर्श ले सकेंगे. मरीज अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिकित्सक से सलाह भी प्राप्त कर सकेंगे. न्यू मिश्रा मेडिकल हॉल के संचालक चितरंजन मिश्र ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को डॉ. बी कुमार मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे. इससे गुमला और आसपास के लोगों को हृदय एवं मधुमेह संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें: गुमला: साप्ताहिक बाजार में शराब पार्टी पर छापा; भगदड़ में भागे कई लोग, 6 कारोबारी धराए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >