लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे दर्जन भर जोड़े विवाह बंधन में बंधे

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे दर्जन भर जोड़े विवाह बंधन में बंधे

प्रतिनिधि, रायडीह रायडीह प्रखंड के मांझाटोली स्थित संत इग्नासियुस कैथोलिक चर्च में शनिवार को मिस्सा पूजा अनुष्ठान के साथ एक अनूठे एवं प्रेरणादायक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 12 जोड़ों ने सामाजिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर अपने संबंधों को औपचारिक मान्यता दी. समारोह की अगुवाई पल्ली पुरोहित फादर सामुवेल कुजूर ने की. उन्होंने विधिवत मिस्सा पूजा संपन्न कराते हुए नवदंपतियों को वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियों, पारिवारिक मूल्यों और आपसी विश्वास के महत्व से अवगत कराया. सामूहिक विवाह में तेलेस्फोर लकड़ा-सुबंती टोप्पो, राजू खेस-संगीत सोरेंग, पुनित शैलेश रावना-अमिषा टोप्पो, दोहन टोप्पो-बिमला कुमारी, मुकुल टोप्पो-सोनम तिर्की, मनिष बेक-पिंकी तिर्की, निस्तोर किड़ो-सोनम सोरेंग, आनंद कुजूर-निरोली कुजूर, अशोक एक्का-उज्जना एक्का, अनसेलेम आईन्द-मर्था बारला, अरविंद बेक-लखमनी राजवर तथा सुनी लुकस-सुगन्ती कुमारी विवाह बंधन में बंधे. सभी जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर पवित्र प्रतिज्ञायें लीं.

समाज को सकारात्मक दिशा देने की पहल

फादर सामुवेल कुजूर ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने की पहल है. समारोह के दौरान चर्च परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा. परिजनों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की. यह आयोजन सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >