सिविल कोर्ट पहुंचा अंजुमन इस्लामिया के प्रस्तावित चुनाव का विवाद, 16 सितंबर को अगली सुनवाई

गुमला अंजुमन इस्लामिया चुनाव को लेकर विवाद सिविल कोर्ट पहुंच गया है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की है.

गुमलाः 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को लेकर विवाद अब सिविल कोर्ट पहुंच गया है. अंजुमन इस्लामिया के वर्तमान सदर मुशाहिद आजमी और सेक्रेटरी मकसूद आलम ने सिविल जज सीनियर डिवीजन-वन की अदालत में विविध वाद संख्या 60/2026 और मूल वाद संख्या 63/2026 दायर किया है. मामले में खलील अशरफी, मुर्शीद हनीफ और इरफान अली को विपक्षी बनाया गया है.

दस्तावेज और दलीलें देखने के बाद तीनों को नोटिस

मामले की सुनवाई के दौरान वर्तमान अंजुमन इस्लामिया की ओर से गुमला सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा. न्यायालय ने प्रस्तुत दस्तावेजों और दोनों पक्षों की बहस का अवलोकन करने के बाद वाद को स्वीकार कर लिया. साथ ही तीनों विपक्षियों को तत्काल नोटिस जारी किया गया है. मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है.

ये भी पढें- हत्या समेत 4 धाराओं में बंधन सिंह दोषी करार, 19 सितंबर को सजा सुनाएगी कोर्ट

पांच वर्ष का है वर्तमान अंजुमन का कार्यकाल

अंजुमन इस्लामिया के वर्तमान सदर मुशाहिद आजमी और सेक्रेटरी मकसूद आलम ने कहा कि वर्तमान अंजुमन अवाम के साथ है और अवाम की आवाज पर कभी भी चुनाव कराने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि वर्तमान अंजुमन का कार्यकाल पांच वर्ष का है, जो पंचायत की सहमति से हुआ था. उनका कहना है कि चुनाव कराने की जिम्मेदारी वर्तमान अंजुमन की है और वह संवैधानिक तरीके से चुनाव कराएगी.

चुनाव की घोषणा से भ्रम और तनाव का आरोप

दोनों पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव की घोषणा के कारण समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हो रही है. इससे अवाम भी उहापोह में है. उन्होंने कहा कि वर्तमान अंजुमन का मुख्य उद्देश्य समाज को जोड़कर रखना है.

ये भी पढ़ें- गढ़वा में SIR का नोटिस मिला है तो घबराएं नहीं, दूसरे राज्य के ये दस्तावेज भी होंगे मान्य

समाज के लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील

सदर और सेक्रेटरी ने समाज के लोगों से अपील की कि कौम के हित में किसी के बहकावे में न आएं और धैर्य बनाए रखें. उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में पहुंच चुका है और अब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >