शिविर में दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

शिविर में दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

रायडीह. प्रखंड सभागार परिसर रायडीह में दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए बुधवार को एडीआइपी व आरवीवाइ योजना अंतर्गत निःशुल्क सहायक यंत्र व उपकरण वितरण के लिए मूल्यांकन शिविर लगाया गया. शिविर में एलिम्को रांची के चिकित्सक टीम ने दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की जांच कर उनका चिकित्सीय व तकनीकी मूल्यांकन किया. विशेषज्ञों ने प्रत्येक लाभार्थी की शारीरिक स्थिति का आकलन कर यह निर्धारित किया गया कि उन्हें किस प्रकार के उपकरण जैसे ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र या अन्य सहायक साधन की आवश्यकता है. कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना की ओर से तीन दिव्यांगों को बीडीओ प्रधान हांसदाक के हाथों ट्राइसाइकिल प्रदान की गयी. ट्राइसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी. लाभार्थियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने कार्य स्वयं करने में सक्षम हो सकेंगे. मौके पर बीडीओ प्रधान हांसदाक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी दिव्यांग या वरिष्ठ नागरिक आवश्यक सहायक उपकरण से वंचित न रहें. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचायें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. कार्यक्रम में विजय, फुलकेरिया समेत ग्रामीण व लाभार्थी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >