बसिया में सड़क हादसे में विक्षिप्त की मौत, जानें कैसे घटी ये घटना

रविवार की सुबह सिमडेगा से रांची की ओर जा रहा एक टेलर की चपेट में आने से निरंजन की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक घटना स्थल के कुछ दूर पर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया.

देवीगुड़ी चौक के समीप एक टेलर की चपेट में आने से बसिया निवासी निरंजन पाणिग्राही उर्फ बंटी (30) की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक निरंजन मानसिक रूप से विक्षिप्त था.

रविवार की सुबह सिमडेगा से रांची की ओर जा रहा एक टेलर की चपेट में आने से निरंजन की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक घटना स्थल के कुछ दूर पर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया.

घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जानकारी मिलने पर बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता ने मृतक के घर जाकर परिजनो से मिलकर सांत्वना दी. साथ ही दाह संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था व पारिवारिक लाभ के लिए 20 हजार रुपये व विधवा पेंशन समेत अन्य सुविधा देने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >