सिसई : गुमला जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बुधवार को पुसो प्लस टू उवि में पुलिस प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें साइबर सुरक्षा, डायन-बिसाही, पोस्को अधिनियम और सड़क यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी.
साइबर अपराध से बचने के उपायों की दी गई जानकारी
साथ ही बच्चों को साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी बताया और अंधविश्वास एवं डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया. थानेदार मो जहांगीर खान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और पुलिस और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय बनाकर विश्वास कायम करना है. उन्होंने पुलिस को आम जनता का दोस्त बताते हुए किसी भी तरह का परेशानी होने पर पुलिस से मदद लेने की अपील की.
