नाइन एमएम पिस्तौल के साथ अपराधी गिरफ्तार, जेल

पिस्तौल लेकर गुमला शहर से सटे हवाई अड्डा के समीप बैठा था युवक

गुमला. गुमला पुलिस ने नाइन एमएम के पिस्तौल के साथ लोहरदगा जिले के भंडरा थाना स्थित बड़ागाई चौक निवासी मोहन कुमार राणा (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया कर जेल भेज दिया गया. वह पिस्तौल लेकर गुमला शहर से सटे हवाई अड्डा के समीप बैठा हुआ था. किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि गुमला एसपी को सूचना मिली थी कि ब्लू रंग के पैशन प्रो मोटर साइकिल (जेएच-01बीएच-8117) पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर हवाई अड्डा मैदान में बैठा है. इस सूचना पर एसडीपीओ गुमला सुरेश यादव के निर्देशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें एसडीपीओ गुमला के साथ थाना प्रभारी गुमला महेंद्र करमाली, पुअनि गौतम वर्मा, सअनि गोविंद मुंडा व थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. छापेमरी दल सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए थाना से प्रस्थान कर समय 20.45 बजे हवाई अड्डा मैदान पुग्गू पहुंचे, तो पुलिस की गाड़ी को देख कर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया. पकड़े गये युवक का नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहन कुमार राणा बताया. तत्पश्चात तालाशी लेने पर उसके कमर से एक देशी पिस्टल मिला, जिसके मैगजीन खोलने पर दो जिंदा गोली लोड पाया. ट्राउजर के बायें पैकेट से एक ब्लू रंग का विभो कंपनी का एक मोबाइल मिला. इसके बाद बरामद हथियार गोली के संबंध में कागजात मांगने पर उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही संतोषजनक जबाब दिये. पकड़े युवक से पूछताछ करने पर बताया कि दहशत फैला कर लूटपाट करने के उद्देश्य से पुग्गू हवाई अड्डा के मैदान में आये थे. लेकिन पुलिस द्वारा मुझे अवैध हथियार व गोली के साथ पकड़ लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >