पुरोहित लोगों को ईश्वर से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी : बिशप लीनुस

गुमला धर्मप्रांत के सभी 39 पल्लियों के पुरोहितों ने मनाया पुरोहिताई दिवसगुमला धर्मप्रांत के सभी 39 पल्लियों के पुरोहितों ने मनाया पुरोहिताई दिवस

गुमला. ख्रीस्त विश्वासियों के चालीसा के पवित्र सप्ताह में सोमवार को संत पात्रिक महागिरजा गुमला में क्रिज्मा मिस्सा हुआ. मौके पर गुमला धर्मप्रांत के सभी 39 पल्लियों के पुरोहित शामिल हुए. पुरोहितों ने पुरोहिताई दिवस मनाया. मौके पर गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने क्रिज्मा मिस्सा कराया. बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने क्रिज्मा मिस्सा के बीच धार्मिक विधियों के बीच तीन प्रकार का तेल बीमारों का तेल, दीक्षार्थियों का तेल और क्रिज्मा तेल का निर्माण किया. पुरोहितों से पुरोहिताई से संबंधित विभिन्न प्रकार के सवाल-जवाब के बीच पुरोहितों ने बिशप के प्रति अपनी वफादारी का करार किया. बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने पुरोहितों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यीशु ख्रीस्त सबसे महान पुरोहित हैं. उनकी महानता इस बात से लगायी जा सकती है कि उन्होंने लोगों के लिए कलवरी पहाड़ पर खुद का बलिदान दे दिया. बिशप ने कहा कि पुरोहितों का धार्मिक महत्व अधिक है. पुरोहित लोगों की सेवा करते हुए उनकी भलाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. आशीष व चंगाई प्रदान करते हैं. विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं. पुरोहित लोगों को एक चरवाहे की तरह ईश्वर से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. बिशप ने कहा कि पुरोहित बनना एक चुनौती है. पुरोहितों का जीवन त्याग, तपस्या, आज्ञाकारिता व बलिदान का होता है. परमपिता परमेश्वर का बुलावा जिस पर होता है, वहीं पुरोहित बनता है. बिशप ने ख्रीस्त विश्वासियों से कहा कि कई पल्ली में पुरोहित की संख्या कम हैं. पल्ली को चलाने में विश्वासी पुरोहितों का सहयोग करें. वहीं क्रिज्मा मिस्सा के बाद सभी 39 पल्लियों के पुरोहितों के बीच बीमारों का तेल, दीक्षार्थियों का तेल और क्रिज्मा तेल का वितरण किया गया. क्रिज्मा मिस्सा में फादर मुनसन बिलुंग, फादर जीतन कुजूर, फादर कुलदीप, फादर जेफ्रेनियुस, फादर अगुस्टीन, फादर नवीन, फादर नीलम, फादर खुशमन, फादर अजय, फादर अरविंद, फादर पॉल, फादर रंजीत, फादर अमृत, फादर अरविंद, फादर मनोहर खोया, फादर फुलजेंस, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर नवीन कुल्लू, फादर जॉर्ज, फादर पास्कल, फादर पीटर तिर्की, फादर सुशील आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >